गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन में महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र, गाजीपुर में रविवार को पति-पत्नी के विवादों से संबंधित कुल 24 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें लंबे समय से विवादित 5 मामलों में दोनों पक्षों को बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से समझौता कराया गया और उन्हें आपसी गिले-शिकवे भुलाकर सहमति से विदा किया गया।
4 मामलों में मध्यस्थता असफल होने पर विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए केस बंद कर दिए गए, जबकि 11 अन्य पारिवारिक विवादों में समाधान के बाद भी केस बंद कर दिए गए। बाकी बचे विवादों में मध्यस्थता के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई है।
मामलों के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, वीरेन्द्र नाथ राम, सोनिया सिंह, सरिता गुप्ता, महिला सहायता प्रकोष्ठ की नीतू मिश्रा, उप निरीक्षक शशिधर मिश्र, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, आरक्षी शिव शंकर यादव और होमगार्ड उर्मिला गिरी ने विशेष भूमिका निभाई।