रेयाज अहमद
मुहम्मदाबाद – गाजीपुर, 11 सितंबर 2024: अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत की गई।
उ0नि0 होरिल यादव और उनकी टीम ने दिनांक 11 सितंबर 2024 को आरोपी हवलदार यादव पुत्र रामवृक्ष यादव, निवासी ग्राम कौशिलपुर, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर SST-138/17, C.N-482/14 के तहत धारा 323, 504, 506 भादवि का मामला दर्ज था।
पुलिस ने आरोपी को सुबह 11 बजे हिरासत में लिया और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार वांछित आरोपी का विवरण:
- हवलदार यादव पुत्र रामवृक्ष यादव, निवासी कौशिलपुर, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- उ0नि0 होरिल यादव, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर।
- का0 अशोक कुमार पाण्डेय, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और न्यायिक प्रक्रिया को गति मिली है।
(यह समाचार पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें प्रकाशित जानकारी के लिए पत्रकार की कोई व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं है।)