गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में 12 मार्च 2025 को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 12 वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई, जिसमें कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।
गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई गई, जिसका नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने किया। इस टीम में कई पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने पूरी मुस्तैदी से अभियान को अंजाम दिया।
गिरफ्तार किए गए अपराधियों में कन्हैया राम (53 वर्ष), जितेंद्र कुमार राम उर्फ बुड़बक (35 वर्ष), दिनेश राम (61 वर्ष), गोविंद राम (25 वर्ष), सत्यप्रकाश (40 वर्ष) और सतेंद्र सहित अन्य शामिल हैं।
यह अभियान ग्राम आबादान उर्फ बैरान और ग्राम मुर्तजीपुर में चलाया गया। पुलिस ने बताया कि ये सभी आरोपी न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार थे।