Education

मुहम्मदाबाद में संत गणिनाथ जी का भव्य जन्मोत्सव समारोह सम्पन्न

Spread the awareness...

रेयाज अहमद

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। मधेशिया समाज के कुलगुरु संत श्री गणिनाथ महाराज जी का जन्मोत्सव समारोह रविवार को मण्डी समिति, मुहम्मदाबाद में धूमधाम से मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक हवन-पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री सुदामा प्रसाद गुप्ता ने बाबा गणिनाथ जी के चरणों में दीप जलाकर और अभ्युदय ध्वज फहराकर की, साथ ही अभ्युदयगान किया गया।

मुख्य अतिथि सुदामा प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के दबे-कुचले और भूमिहीन लोगों की मदद करना ही हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में समाज के कई लोग गरीब और भूमिहीन हैं, जिन पर सरकारों का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे आपस में बंटने की बजाय एकजुट हों।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के बल पर ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने समाज को शिक्षित करने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के पूर्व, पूजन समिति के अध्यक्ष जैनेश पंकज मधेशिया ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र और स्मृतिचिह्न भेंट कर स्वागत किया। अन्य वक्ताओं में संतोष गुप्ता, संतलाल गुप्ता, सुभाष गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, विष्णु दयाल गुप्ता, दिलीप गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, मनोज गुप्ता, विनोद गुप्ता, भोला गुप्ता, गणेश गुप्ता आदि प्रमुख थे।

समारोह की अध्यक्षता शिवानंद गुप्ता ने की और संचालन प्रमोद गुप्ता एवं मनीष गुप्ता ने किया। अंत में पूजा समिति के अध्यक्ष जैनेश पंकज मधेशिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
error: Content is protected !!