देवकली (गाजीपुर)। नंदगंज थाना क्षेत्र के सोन्हुली ग्राम निवासी व पूर्व ग्राम प्रधान रामलोचन सिंह यादव (55 वर्ष) की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी डुबकियां पेट्रोल पंप के पास अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रामलोचन सिंह बुधवार को वाराणसी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय रात करीब 8 बजे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
पूर्व प्रधान के निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रामलोचन सिंह अपने गांव रसूलपुर चौकहवा में काफी लोकप्रिय थे और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ नंदगंज थाना में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।